फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुए शाहरुख खान और आमिर, गौरी और बेटी सुहाना ने दिए पोज

Thu, 05 Mar 2026 05:11 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun-Saaniya Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी में कई सितारें लगातार शामिल हो रहे हैं। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ पहुंचे, जबकि आमिर खान चमकीली शेरवानी में अकेले नजर आए।
विज्ञापन
शाहरुख-गौरी-अर्जुन-सानिया-सारा-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज 5 मार्च 2026 को मुंबई में सानिया चंदोक से शादी कर ली है। यह शादी साल की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक है। इस शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार संग शादी में शामिल हुए शाहरुख खान 
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी में पहुंचे। वे सभी पारंपरिक कपड़ों में बहुत अच्छे लग रहे हैं। गौरी सुनहरी साड़ी में शानदार दिखीं, जबकि सुहाना ने हल्के सुनहरे लहंगे में सबका ध्यान खींचा। शाहरुख ने आने पर अपने मशहूर अंदाज में सबको सलाम किया।

आमिर खान की खास मौजूदगी
शाहरुख खान के अलावा अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आमिर खान भी शामिल हुए। इस शादी में आमिर अकेले पहुंचे और चमकीली शेरवानी पहनकर पैपराजी को जमकर पोज दिए।


 
 

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में कई सेलेब्स हुए शामिल
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी शादी में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, फरहान अख्तर और गायिका आशा भोसले भी नजर आए। क्रिकेट जगत से एमएस धोनी, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, इरफान पठान, हरभजन सिंह जैसे कई स्टार खिलाड़ी आए। इसके अलावा आईसीसी के जय शाह और कई बड़े बिजनेसमैन भी शामिल हुए।



शादी से पहले हुई अर्जुन और सानिया की सगाई
अर्जुन और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में प्राइवेट तरीके से हुई थी। शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू हुईं, जिसमें मेहंदी और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रम हुए। मुख्य शादी 5 मार्च को मुंबई में भव्य तरीके से हुई।
यह भी पढ़ें: 'फैमिली मैन' मेकर्स राज एंड डीके के अगले प्रोजेक्ट में सलमान खान की एंट्री? निभाएंगे सुपरहीरो का किरदार
विज्ञापन

सानिया चंदोक कौन हैं?
सानिया मुंबई के एक बड़े बिजनेस परिवार से हैं। वह उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। यह शादी क्रिकेट, फिल्म और बिजनेस की दुनिया को एक साथ लाने वाला खास मौका बना। यह एक यादगार और भव्य शादी रही, जिसमें शामिल हुए सभी सितारों, क्रिकेटर्स और बाकी मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर करीना ने शेयर की तैमूर के साथ प्यारी तस्वीर, फूफी सबा-सोहा ने लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें