फिल्म 'पराठे वाली गली' से मशहूर हुए सचिन गुप्ता
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक सचिन गुप्ता 10 अगस्त को फिल्म पाखी ला रहे हैं। फिल्म 'पराठे वाली गली' के लिए के लिए पहचाने जाने वाले गुप्ता की इस फिल्म का संगीत और ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया। उन्होंने बताया कि 'पाखी' बच्चों की तस्करी जैसी गंभीर समस्या से जुड़ी सच्ची घटानाओं पर आधारित है।
आजादी के 70 साल बाद भी शादी की आड़ में लड़कियों का व्यापार जारी है। स्कूल जाने की उम्र में उन्हें बाल तस्करी के जाल में फंसाकर वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है। पाखी 10 साल की बच्ची की कहानी है जो बाल तस्करों का शिकार होकर खुद को वेश्यावृत्ति की अंधेरी गुफा में पाती है। क्या पाखी जीवन संघर्ष में जीत सकेगी या अंधेरी गर्तों में पूरी तरह डूब जाएगी?
बाल तस्करी के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया में हैशटैग #आईएमपाखी अभियान शुरू किया है। फिल्म में सुमित कांत कौल, अनामिका शुक्ला, पीहू सिकंदर खान और अनमोल गोस्वामी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इसकी शूटिंग दिल्ली और मुंबई में की गई है।