सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी दूसरी बहन सबा अली खान लाइम लाइट से दूर रहती हैं। हालांकि सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सबा अली खान पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं लेकिन वह हमेशा से ही मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। सबा को अपने परिवार के साथ समय बिताना बेहद पसंद हैं और वह अक्सर ही अपनी मां शर्मिला टैगोर, बहन सोहा अली खान, भाई सैफ और भाभी करीना के संग तस्वीर शेयर करती रहती हैं। सबा अली खान ने अब सैफ अली खान के की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और पिता-पुत्र के रिश्तों को बताया है।