नवाब व टाइगर की उपाधि से मशहूर मंसूर अली खान पटौदी और उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर के दो बच्चों सैफ अली खान और सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं। लेकिन उनकी तीसरी बेटी सबा अली खान ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है। लेकिन कुछ समय से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय देखा जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर वह खूब एक्टिव रहती हैं। सबा आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिस कारण वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है जो चर्चा में आ गई है।