रूपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'अनुपमा' सीरियल के एक सीन की एक छोटी सी क्लिप शेयर की थी। इस क्लिप में दिवंगत एक्टर नीतीश पांडे को जसवीर कौर, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रूपाली ने अपने दोस्त को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह देखकर बहुत रोना आ रहा है... हमें इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया... नितेश तुम्हें देखकर मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाई.... अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए.... तुम बहुत याद आते हो मेरे अनमोल दोस्त'।

अनुपमा फेम नीतीश पांडे का 51 साल की उम्र में 23 मई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। उनके जीजा सिद्धार्थ नागर ने एक पोर्टल से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की थी। नितेश इगतपुरी में अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान होटल के कमरे में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं उनके फैंस और फ्रेंड्स आज भी उनके जान के गम से उबर नहीं पाए हैं।