फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कियारा-सिद्धार्थ, न्यू ईयर के जश्न के लिए मालदीव रवाना!

Tue, 28 Dec 2021 03:10 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भले ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी हो। लेकिन जब उनको फैंस एक साथ देखते हैं, तो उनके रिलेशनशिप की अफवाहें शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भले ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी हो। लेकिन जब उनको फैंस एक साथ देखते हैं, तो उनके रिलेशनशिप की अफवाहें शुरू हो जाती हैं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को एक बार फिर से मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों ही एक साथ नये साल का जश्न मनाने के लिए छुट्टियों पर जा रहे थे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा नये साल का जश्न मनाने के लिए मालदीव रवाना हुए हैं।  कियारा और सिद्धार्थ को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त स्पॉट किया जब वह एक साथ एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। सुरक्षा जांच के लिए एयरपोर्ट गेट की ओर जाने से पहले सिद्धार्थ और कियारा खुशी-खुशी पैपराजी कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए दिखे। 



एक साथ छुट्टियां मनाने जा रहे सिद्धार्थ और कियारा की तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म शेरशाह में खूब सराहा था। कियारा और सिद्धार्थ की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी।
विज्ञापन


इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल युद्ध के नायक विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी और कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। जल्द ही कियारा 'जुग जुग जीयो' और 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगी। वहीं  सिद्धार्थ मल्होत्रा 'मिशन मजनू', 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें