फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात पर मिथुन चक्रवर्ती की सफाई, कहा- ‘वैसा कुछ भी नहीं है’

Tue, 16 Feb 2021 10:01 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती, मोहन भागवत - फोटो : फाइल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की। मंगलवार की सुबह मोहन भागवत, मिथुन चक्रवर्ती से मिलने उनके मुंबई स्थित निवास पर पहुंचे।पश्चिम बंगाल में चुनाव से ठीक पहले इस मुलाकात से कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं। ऐसा माना जा रहा भाजपा राज्य में एक चुनावी चेहरे की तलाश कर रही है। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती ने इन खबरों को खारिज कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : instagram/mithun__chakraborty_
मिथुन चक्रवर्ती ने दी सफाई
मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी सफाई में कहा कि ‘मेरा उनसे आध्यात्मिक जुड़ाव है। हम पहले लखनऊ में मिले थे, तब मैंने उनसे अपने मुंबई स्थित घर आने के लिए कहा था। इस मीटिंग को लेकर किसी भी तरह की अटकलें ना लगाएं। वैसा कुछ भी नहीं है।‘

 
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
अक्तूबर 2019 में भी मोहन भागवत और मिथुन चक्रवर्ती ने मुलाकात की थी। यह मुलाकात नागपुर स्थित संघ के कार्यालय में हुई थी। मिथुन ने संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार की प्रतिमा को फूल चढ़ाया था।  मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। तबीयत खराब रहने और लगातार सदन में अनुपस्थित रहने की वजह से 2016 में उन्होंने खुद ही राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

 

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं मिथुन
कुछ समय पहले मिथुन चक्रवर्ती अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मसूरी में थे। मसूरी में शूटिंग के वक्त उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हाल ही में उन्हें रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म '12 ओ क्लॉक' में फ्लोरा सैनी, मानव कौल, मकरंद देशपांडे और कृष्णा गौतम के साथ देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mithun Chakraborty - फोटो : Amar Ujala
भविष्य में मिथुन विवेक अग्निहोत्री के लेखन और निर्देशन में बन रही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और पुनीत इस्सर के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें