फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में एंट्री मारेगा एक और सुपरहीरो, दुश्मनों का होगा जड़ से खात्मा

Fri, 27 Dec 2019 07:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
The Phantom - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

हिंदी फिल्मों के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला एक और सुपरहीरो फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जो अमेरिकन एडवेंचर कॉमिक सीरीज ‘द फैंटम’ पर आधारित होगी। फैंटम, अपराधियों से लड़ने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है, जिसे अफ्रीका के एक काल्पनिक शहर बंगला से संचालित किया जाता है। इसका निर्देशन वासन बाला करेंगे।

विज्ञापन


फिल्म निर्माताओं के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ‘इस कॉमिक सीरीज के एक प्रशंसक के रूप में वासन बाला इस पर फिल्म बनाने के लिए बहुत ही उतावले थे। वह इस फिल्म का विचार लेकर रॉनी के पास आए। रॉनी ऐसी फिल्म का आइडिया सुनकर बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने तुरंत हां कर दी।‘

The Phantom - फोटो : amar ujala
सूत्र ने आगे कहा, ‘निर्माताओं ने कॉमिक्स पर फिल्म बनाने के सारे अधिकार खरीद लिए हैं। वासन ने इस विषय पर शोध करना भी शुरू कर दिया है और जल्द ही वह पटकथा तैयार करना शुरू कर देंगे। इसके बाद जल्द ही वह मुख्य भूमिकाओं के लिए कलाकारों से संपर्क करेंगे। 2020 की दूसरी छमाही में फिल्म के शुरू होने की उम्मीद है।‘

इस काल्पनिक चरित्र को टेलीविजन, फिल्म और वीडियो गेम के लिए पहले भी अधिकृत किया जा चुका है। दुनिया के दूसरे सुपरहीरोज की तरह, द फैंटम के पास कोई सुपरपॉवर नहीं है। वह पूरी तरह से अपनी ताकत, बुद्धिमत्ता और बुराई से लड़ने के लिए अपने अमरत्व के मिथक पर निर्भर है।
विज्ञापन

The Phantom - फोटो : amar ujala mumbai
यह फिल्म आगामी सुपरहीरो फिल्मों की बढ़ती सूची में शामिल हो गई। इस सूची में ऋतिक रोशन की ‘क्रिश 4’ और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ शामिल हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। इसी कड़ी में संजय गुप्ता ने हाल ही में ‘रक्षक’ के अधिकारों को खरीदा है। यह सुपरहीरो पर आधारित एक ग्राफिक उपन्यास है, जिसे संजय गुप्ता निर्देशित कर एक फीचर फिल्म का रूप देंगे।

वासन बाला ने इस साल अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत करने वाले अभिमन्यु दासानी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 में पीपल्स चॉइस अवार्ड : मिडनाइट मैडनेस जीता था। रॉनी स्क्रूवाला ‘द फैंटम’ के साथ ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ का भी निर्माण करेंगे, जोकि आधुनिक समय की एक एक्शन सुपरहीरो फिल्म होगी। इसमें नाममात्र के लिए विक्की कौशल का किरदार होगा और इसका निर्देशन आदित्य धर करेंगे।

पढ़ें: इस सुपरस्टार ने भी ठुकराई ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक, स्क्रिप्ट से थे नाखुश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें