फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronit Roy: रोनित रॉय ने किया अपने साथ हुए धोखे का खुलासा, कहा- कुछ लोगों ने मेरे साथ माइंड गेम खेला

Wed, 26 Apr 2023 05:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोनित रॉय ने पिछले हफ्ते साझा किए गए क्रिप्टिक पोस्ट पर अब खुलकर बात की है, जिसमें उन्होंने किसी करीबी से उन्हें धोखा मिलने का जिक्र किया था।
विज्ञापन
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय ने पिछले हफ्ते अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने संकेत देते हुए बताया था कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिला है, जिसे वह अपना भाई मानते थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर अभिनेता का पोस्ट वायरल हुआ और फैंस कयास लगा रहे थे कि उन्हें किसी करीबी ने धोखा दिया है, जिससे दुखी होकर उन्होंने ऐसा पोस्ट साझा किया। यहां तक कि 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अभिनेता से पूछा था कि क्या हुआ? अब रोनित ने खुलासा किया है कि आखिर किस वजह से उन्होंने ऐसा पोस्ट किया था।

विज्ञापन

क्या था रोनित का पोस्ट
दरअसल, रोनित रॉय ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'भाई और ब्रो, ये शब्द अपना अर्थ पूरी तरह खो चुके हैं। जब मुझे कोई यह कहकर बुलाता है तो मैं इसे गंभीरता से लेता हूं और फिर वह मेरे साथ ऐसा करते हैं, जो मैं अपने दुश्मन के साथ भी नहीं कर सकता। इससे तकलीफ होती है, लेकिन पता चलता है कि इससे उनका स्तर गिर रहा है, मेरा नहीं।' इस पोस्ट के साथ कैप्शन में अभिनेता ने लिखा था, 'पैसा, रुतबा, खोई हुई सभी चीज वापस मिल सकती है। समय, प्यार, सम्मान और रिश्ते एक बार खो जाने के बाद कभी नहीं मिल सकते। जब आपको रियल होने की आवश्यकता है तो नकली क्यों बने रहना।'

Upcoming Film: संजय दत्त के साथ 'वंदे मातरम' में नजर आएंगे सैराट फेम आकाश, देशभक्ति पर आधारित होगी फिल्म

रोनित हुए धोखे का शिकार
अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में रोनित रॉय ने अपने इस पोस्ट की सच्चाई का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनके साथ माइंड गेम खेलने की कोशिश की और उन्हें चोट पहुंचाई। अभिनेता ने कहा, 'यह सब अब तक तीन से चार बार हो चुका है, इसलिए अब मैं चुप नहीं रह सकता था, बल्कि इससे मिली सीख को साझा करना चाहता था और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने मेरे साथ माइंड गेम खेलने की कोशिश की। मैं एक साधारण लड़का हूं, जो इन चीजों से दूर रहना पसंद करता है। कुछ लोग अपने करियर के लिए कुछ भी कर सकते हैं और मैं उनमें से नहीं हूं।'

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर और ट्रेलर
विज्ञापन

याद आई पिता की सीख
रोनित रॉय ने कहा, 'लोगों को धोखा दिए बिना भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। मैं लोगों पर तब तक भरोसा करता हूं, जब तक वह मुझे निराश नहीं करते। मेरे पिता ने मुझे हमेशा लोगों पर सोच समझ कर विश्वास और भरोसा करने के लिए कहा था। अब मुझे लगता है कि वह सही थे।

Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के बाद फिर एक साथ दिखे सलमान-भाग्यश्री, फैंस बोले- पहला प्यार कोई नहीं भूलता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें