युवाओं की जिंदगी को केंद्र में रख कर बन रही फिल्मों के इस दौर में अगले महीने ऐसी फिल्म रिलीज हो रही है। ये फिल्म युवाओं को नए जमाने के लव के फंडे बताएगी। तुम बिन और रा.वन जैसी फिल्मों के गीतकार फैज अनवर इस फिल्म के साथ निर्माता बन गए हैं। उन्होंने प्रेम प्रकाश गुप्ता के साथ मिल कर इस फिल्म का निर्माण किया है।
पिछले हफ्ते मुंबई में लव के फंडे का म्यूजिक रिलीज किया गया। इसके लेखक-निर्देशक इंदरवेश योगी हैं। फिल्म में शालीन भनोट, ऋशांक तिवारी, हर्षवर्धन जोशी, रीतिका गुलाटी, समीक्षा भटनागर, सूफी गुलाटी, पूजा बनर्जी और राहुल सूरी जैसे युवा चेहरे हैं। सुखविंदर सिंह, मीका, जावेद अली, जोजो और खुशी ठाकुर जैसे गायकों ने फिल्म के पांच गाने गाए हैं। सुखविंदर सिंह पर उनका गाया गाना गीत नैना शातिर बड़े फिल्माया भी गया है।