फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rolling Stones 2023: लता मंगेशकर को दुनिया के 200 बेहतरीन सिंगर में मिला स्थान, सेलिन डायोन लिस्ट से बाहर

Tue, 03 Jan 2023 02:08 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रॉलिंग स्टोन के 200 बेहतरीन सिंगर में भारतीय गायिका लता मंगेशकर को 84वां स्थान मिला है। गायिका रॉलिंग स्टोन ने दिवंगत लता मंगेशकर को लेकर लिखा, 'द मेलोडी क्वीन शाश्वत रूप से एक सुरीली आवाज साथ भारतीय पॉप संगीत की आधारशिला हैं।
विज्ञापन
Lata Mangeshkar-Celine Dion - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर को रॉलिंग स्टोन के सर्वश्रेष्ठ गायकों की सूची में 84वां स्थान दिया गया है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के दिवंगत सिंगर नुसरत फतेह अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा दक्षिण कोरियाई गायक ली जी-उन, जिन्हें उनके स्टेज नाम IU से जाना जाता है, वह भी इस लिस्ट का हिस्सा बनी हैं। वहीं, बीटीएस के सबसे युवा गायक जंगकुक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, सिंगर सेलिन डायोन को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सेलिन के लिस्ट से बाहर होने पर प्रशंसकों ने जताई नाराजगी
लिस्ट से बाहर करने होने पर सेलिन के प्रशंसक ने प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, सेलिन डायोन के बिना आपके पास सबसे महान गायकों की सूची नहीं हो सकती है। वह हमारी पीढ़ी के सबसे महान गायकों में से एक हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, मैं चाहता हूं कि रॉलिंग स्टोन के शीर्ष 200 महानतम गायकों को तुरंत हटा दिया जाए। आपके पास माइकल जैक्सन 86 वर्ष के हैं, एमी वाइनहाउस 83 वर्ष के हैं और सेलिन डायोन सूची में नहीं हैं? इसी तरह फैंस सेलिन के लिस्ट से बाहर होने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। 

यह भी पढ़ें- John Abraham and Priya Runchal: जिम में हुई थी जॉन की प्रिया से पहली मुलाकात, बिपाशा से ब्रेकअप के बाद की शादी
विज्ञापन


रॉलिंग स्टोन ने की लता मंगेशकर की तारीफ
गायिका रॉलिंग स्टोन ने दिवंगत लता मंगेशकर को लेकर लिखा, द मेलोडी क्वीन शाश्वत रूप से सुरीली आवाज के साथ भारतीय पॉप संगीत की आधारशिला हैं, जिनका प्रभाव बॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से पूरी दुनिया में फैला हुआ है। लता बेहतरीन प्लेबैक सिंगर थीं। अनुमान है कि लता ने 7000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे।

यह भी पढ़ें- Chetan Anand: एक तस्वीर देख प्रिया राजवंश के दीवाने हो गए थे चेतन, मुक्कमल इश्क के बाद भी दुखद रही प्रेम कहानी
विज्ञापन


टॉप 20 कलाकार
अब हम आपको लिस्ट में शामिल टॉप-20 कलाकारों के बारे में जानकारी देते हैं। टॉप-20 की लिस्ट में अरेथा फ्रैंकलिन, व्हिटनी ह्यूस्टन, सैम कुक, बिली हॉलिडे, मारिया केरी, रे चार्ल्स, स्टीवी वंडर, बियॉन्से, ओटिस रेडिंग, अल ग्रीन, लिटिल रिचर्ड, जॉन लेनन, पैटी क्लाइन, फ्रेडी मर्करी, बॉब डायलन, प्रिंस, एल्विस प्रेस्ली, सेलिया क्रूज़, फ्रैंक सिनात्रा और मार्विन गे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Gul Panag: 'सुपरलेडी' के नाम से जानी जाती हैं गुल पनाग, जानें मिस इंडिया से पायलट बनने तक का सफर

कुछ अन्य प्रसिद्ध गायक
सूची में कुछ अन्य प्रसिद्ध गायक भी शामिल हैं। इनके नाम एडेल (22), पॉल मेकार्टनी (26), डेविड बॉवी (32), लुईस आर्मस्ट्रांग (39), एरियाना ग्रांडे (43), लेडी गागा (58), रिहाना (68) ), एमी वाइनहाउस (83), माइकल जैक्सन (86), नुसरत फतेह अली खान (91), बॉब मार्ले (98), एल्टन जॉन (100), टेलर स्विफ्ट (102), ओजी ऑस्बॉर्न (112), नील यंग (133) ), आईयू (135), बोनो (140), क्रिस्टीना एगुइलेरा (141), बारबरा स्ट्रीसंड (147), जंगकुक (191) और बिली इलिश (198) हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें