रोहित शेट्टी ने अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की हैदराबाद में हो रही शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सेट से पूरी टीम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक और कार गिर गई, लेकिन इस बार दो अंगुलियों में टांके लगे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। आपके प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
Golden Globe Awards 2023: अवॉर्ड शो से पहले सितारों से सजी पार्टी में दिखे राम चरण, एक्टर का लुक हुआ वायरल
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी के साथ वीडियो साझा किया है। वीडियो में सिद्धार्थ कहते हैं, 'हमारे यहां ओजी एक्शन मास्टर हैं जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सेट पर वापस आ गए हैं। अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन वह एक रॉकस्टार हैं और सेट पर वापस आ गए हैं।' इसके अलावा वह रोहित से पूछते हैं कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं। वहीं, अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सभी रोहित सर के एक्शन के प्यार और उनके द्वारा निर्देशित स्टंट के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हैं। पिछली रात एक कार स्टंट करते समय उनके साथ हादसा हो गया। एक मामूली सर्जरी के बाद वह 12 घंटे से भी कम समय में सेट पर वापस आ गए हैं। सर, आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।'
Ajay Devgn: बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार अजय देवगन के भतीजे अमन, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर
बता दें कि रोहित शेट्टी को 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट पर चोट लग गई थी। निदेशक को अस्पताल ले जाया गया और उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई। उनके प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था, 'रोहित शेट्टी को कल रात अपनी वेब सीरीज के लिए एक एक्शन सीक्वेंस करते समय अंगुलियों पर कुछ मामूली चोट लगी है। चोट का तुरंत इलाज किया गया और शूटिंग शुरू हो गई।' बता दें कि इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे।
YRF SPY Universre: 'पठान' के ट्रेलर के साथ होगा डबल धमाका, आदित्य चोपड़ा लॉन्च करेंगे स्पाई यूनिवर्स