फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: निजी कारण से ऑल द बेस्ट से बाहर जाने को तैयार हुए फरदीन, फिर रोहित शेट्टी ने लिया बड़ा फैसला

Tue, 12 Nov 2024 07:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी दिवाली पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर कई इंटरव्यू दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक पुरानी फिल्म 'ऑल द बेस्ट' को लेकर भी एक किस्सा साझा किया, जो कि फरदीन खान से जुड़ा है। 
विज्ञापन
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी 'सिंघम' सीरीज की एक्शन फिल्मों के अलावा कॉमेडी फिल्में भी बनाते रहे हैं। उनकी 'गोलमाल' सीरीज की कॉमेडी फिल्में दर्शकों को खूब भाती हैं। बतौर निर्देशक रोहित ने एक फिल्म 'ऑल द बेस्ट' भी बनाई। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई, इसमें अजय देवगन, संजय दत्त के साथ फरदीन खान भी नजर आए। जब यह फिल्म बन रही थी, तभी फरदीन के पिता फिरोज खान की हालत काफी खराब हो गई। ऐसे में फरदीन ने फिल्म से बाहर जाने का फैसला किया, जिससे फिल्म बनने में कोई समस्या ना आए। फरदीन के कहने के बावजूद रोहित ने ऐसा नहीं किया, इसके बजाय उन्होंने एक बड़ा फैसला फिल्म को लेकर ले लिया।  

विज्ञापन

फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
हमने फिल्म को आगे बढ़ा दिया 
रोहित फिल्म 'ऑल द बेस्ट' के बारे में बताते हैं कि जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, तो फरदीन के पिता फिरोज बीमार हो गए। डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था। ऐसे में फरदीन अपने पिता के साथ रहना चाहते थे। उन्होंने फोन करके पूरी कंडीशन बताई और कहा कि उनकी जगह किसी और कलाकार को फिल्म में ले लें। रोहित ने उनकी बात को स्वीकार नहीं किया। रोहित ने फैसला लिया कि वह फरदीन का इंतजार करेंगे और उन्होंने अपनी फिल्म को आगे बढ़ा दिया। 

फरदीन खान के किरदार को पसंद किया गया
फिल्म बाद में फरदीन के साथ ही बनीं, उनके काम को दर्शकों ने इस फिल्म में खूब सराहा। अजय देवगन और संजय दत्त के साथ उन्होंने अच्छी कॉमेडी की और दर्शकों को खूब हंसाया। फरदीन, रोहित के फिल्म आगे बढ़ाने के फैसले और उन्हें रिप्लेस ना करने की बात को लेकर आज भी उनका शुक्रिया अदा करते हैं। 
विज्ञापन

रोहित बनाने वाले हैं 'लेडी सिंघम' 
रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिया है कि वह 'लेडी सिंघम' फिल्म भी बनाएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें