पोस्ट में बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम भुगतने की बात कही
आगे अपनी पोस्ट में शुभम लोनकर लिखता है, ‘टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा, तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन जिन लोगों को फोन किया है, टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। तुम्हें और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो। जल्दी ही मुलाकात होगी, तुमसे।’
ये खबर भी पढ़ें: Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, सलमान समेत कई सेलेब्स के साथ हुई ऐसी ही घटना
पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कुछ नहीं कहा
इस सोशल मीडिया पोस्ट पर और बिश्नोई मामले पर पुलिस ने अब तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन शुरुआती जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना था कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर लिंक को भी खंगाला जा रहा है।