बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ सीबीआई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अंग्रेजी पोर्टल बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम के मुताबिक 'सिंघम रिटर्न्स' को सेंसर बोर्ड में पास कराने के लिए रोहिट शेट्टी पर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार को रिश्वत देने का आरोप है।
यही नहीं आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार ने फिल्म को गैरकानूनी ढंग से पास कराने के लिए दो अन्य सदस्यों पर दबाव बनाया और उनसे खाली फॉर्म पर दस्तखत करा लिए
मामले में सीबीआई की मुंबई ईकाई ने रोहित शेट्टी और राकेश कुमार दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की याचिका सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय भेज दी है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही सीबीआई मामले में जांच शुरू कर सकती है।