आरोपियों के वकील ने भी कोर्ट में कई दलीलें दीं
बचाव पक्ष के वकील अजिंक्य मिर्गल ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि जांच एजेंसी के पास उनसे पूछताछ करने के लिए काफी समय था। उन्होंने कहा कि पैसे के ट्रेल का पता लगाने के लिए आरोपियों की फिजिकल कस्टडी की जरूरत नहीं थी। पुलिस ने पहले ही उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। कोर्ट ने तमाम दलीलें सुनने के बाद पांचों आरोपियों की कस्टडी 23 फरवरी तक बढ़ा दी।
क्यों हुई रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग?
1 फरवरी को रात 12.45 बजे जुहू इलाके में शेट्टी की नौ मंजिला बिल्डिंग की पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड फायरिंग हुई। एक गोली बिल्डिंग के अंदर एक जिम के शीशे से टकराई। यह फायरिंग घर के बाहर से की गई। कथित शूटर दीपक शर्मा रविवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर के कहने पर की गई थी, जिसका मकसद फिल्ममेकर को नुकसान पहुंचाना और डर पैदा करना था। लोनकर इस मामले में वॉन्टेड आरोपियों में से एक है।