फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: 'सिंघम अगेन' की तैयारी में कसर नहीं छोड़ रहे रोहित शेट्टी, फिल्म से जुड़ेगा नया चेहरा?

Wed, 17 May 2023 11:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शेट्टी-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रोहित शेट्टी और अजय देवगन इंडस्ट्री की बेस्ट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी में शुमार हैं। जल्द ही दोनों की साथ में 11वीं फिल्म 'सिंघम अगेन' आने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिंघम' की दो सफल किश्तों के बाद अब रोहित शेट्टी और अजय देवगन 'सिंघम अगेन' की तैयारियों में जुट गए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी फिल्म को खास बनाने की तैयारी में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

दीपिका-करीना होंगी हिस्सा
बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, कुछ वक्त पहले अजय देवगन ने यह एलान भी किया था कि दीपिका पादुकोण इस यूनिवर्स की पहली पुलिस अधिकारी होंगी। वह लेडी सिंघम बनी नजर आएंगी। वहीं फिल्म में करीना कपूर का भी कैमियो होगा। 
Alia Bhatt: इवेंट में खाली बैग ले जाने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, गुस्साए नेटिजन्स ने दी तरह-तरह की नसीहत
विज्ञापन


जुड़ेगा नया चेहरा?
बता दें कि रोहित शेट्टी ने 'सूर्यवंशी', 'सिंघम' और 'सिंबा' जैसी फिल्मों के साथ अपनी एक कॉप यूनिवर्स बनाई है। ऐसे में 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी कैमियो में नजर आएंगे। अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कॉप यूनिवर्स में एक युवा पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए एक नया चेहरा भी जुड़ने जा रहा है। 
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha: छोटे पर्दे से करियर शुरू कर नुसरत ने बॉलीवुड में मचाया तहलका, मेहनत के दम पर पाया मुकाम

इतने दिन चलेगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और रणवीर सिंह 'सिंघम अगेन' का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों ने शूटिंग के लिए 20 दिन का समय दिया है। वहीं, फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है और इसके लिए करीब 100-115 दिनों की शूटिंग की जरूरत होगी। ऐसे में अजय देवगन जल्द से जल्द अपने सारे प्रोजेक्ट्स पूरे करने में जुटे हैं, ताकि वह पूरा ध्यान सिर्फ 'सिंघम अगेन' पर दे सकें। मेकर्स इस फिल्म को 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।
Shubahngi Atre: 'बचपन से ही बेटी को बना दिया था आत्मनिर्भर', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं अंगूरी भाभी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें