फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty Firing Case: हिंदुत्व का लालच देकर रिक्रूट हुए आरोपी, रोहित शेट्टी केस में क्राइम ब्रांच का दावा

Wed, 18 Feb 2026 12:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Shetty Firing Case Update: रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में अब एक नई जानकारी सामने आई है। जानिए किस आधार पर आरोपियों का किया गया ब्रेनवॉश…
विज्ञापन
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ एक और नई जानकारी लगी है। इसके मुताबिक, शुभम लोनकर और आरोपी विष्णु कुशवाहा ने मिलकर बाकी शूटरों को रिक्रूट किया और उनका ब्रेनवॉश किया।

रुपयों का लालच देकर किया गया ब्रेनवॉश

विज्ञापन

मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि उत्तर प्रदेश से पकड़े गए आरोपी विष्णु कुशवाह ने ही सारे आरोपियों को रिक्रूट किया था और मोटे पैसों का लालच दिया था। क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने आरोपी विष्णु कुशवाहा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
यही नहीं, विष्णु ने शूटर दीपक शर्मा, सनी कुमार और सोनू कुमार समेत बाकी आरोपियों को रिक्रूट किया और उनका ब्रेनवाश भी किया। सामने आई जानकारी के मुताबिक विष्णु ने आरोपियों को हिंदुत्व और धर्म की बड़ी-बड़ी बातें और लाखों रुपयों का लालच दिया था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को यह शक है कि फायरिंग के पहले शूटर दीपक शर्मा को पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। हालांकि, यह ट्रेनिंग उसे कहां और किस जगह पर दी गई थी, इस संबंध में क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की टीमें लगातार जांच कर रही हैं और सबूत जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

बेरोजगार युवाओं को गैंग के लिए टारगेट बनाता है विश्नोई

  • जांच में सामने आया है कि शुभम लोनकर ने पैसे विष्णु को भेजे।
  • बाद में विष्णु ने आरोपियों को रिक्रूट किया और उन्हें काम खत्म होने के बाद मोटी रकम देने का वादा किया।
  • जांच में पता चला कि विष्णु कुशवाहा पिछले कुछ साल से बिश्नोई गैंग के लिए प्रदेश में काम कर रहा है।
  • क्राइम ब्रांच की जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के लिए बिश्नोई गैंग के लोग बेरोजगार युवाओं को टारगेट करते और मोटा पैसा देने का लालच देकर अपना काम करवाते हैं।
  • इस मामले में भी विष्णु ने यूपी और हरियाणा से 6 आरोपियों को चुना।
  • ये पहले ही बिश्नोई गैंग से प्रभावित थे और सोशल मीडिया पर कट्टों और बंदूकों के साथ रील पोस्ट करते थे।
विज्ञापन

रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

शूटर्स को पता था कौन है टारगेट

  • क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा और यूपी से गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों को यह जानकारी थी कि टारगेट कौन है।
  • रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद जब शूटर और उसके दो साथी आगरा और आगरा से नोएडा पहुंचे थे, तो उन्हें पनाह देने वाले आरोपी जतिन और विशाल को भी पता था कि वे रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करके आए हैं।
  • घटना को अंजाम देने के समय सभी आरोपियों ने अपने फोन को बंद रखा था।
  • यही कारण था कि पुलिस को लोकेशन पता लगाने में इतना ज्यादा समय लग गया।

यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan: वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान! देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान; एक्टर को भावुक देख फैंस चिंतित

1 फरवरी को हुई थी गोलीबारी

  • 1 फरवरी को रात 12:45 बजे रोहित शेट्टी के जुहू इलाके में नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं।
  • एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे को लगी थी।
  • लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी।
  • शुभम लोनकर इस मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है।
  • उसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट में शेट्टी के आवास पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
  • पुलिस ने इस मामले में मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की कड़ी धारा लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें