लालच देकर करवाया अपराध
पुलिस ने बताया कि शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने बाद में दीपक और उसके साथियों से सीधे कॉन्टैक्ट किया। उन लोगों को अच्छा-खासा पैसा देने का लालच दिया। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग करने के कुछ दिन पहले ही गोलू पंडित तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। अब मुंबई पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक फायरिंग में प्रयोग की गाड़ी और हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी पुणे मॉड्यूल को सौंपी गई थी। इसमें शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर ने मदद की थी। प्रवीण लोनकर इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। उस पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी आरोप है। मुंबई पुलिस अब रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में प्रवीण लोनकर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
दो अलग-अलग जेलों से कैसे संपर्क में थे आरोपी?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दिल्ली और मुंबई की जेलों से अपराधियों के बीच फोन और अन्य माध्यमों से कॉन्टैक्ट बनाया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच अब गोलू पंडित और अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने की तैयारी कर चुकी है। इनको पकड़ने के लिए छापेमारी की जाएगी।