फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल अगेन' में नहीं होगा करीना कपूर का कैमियो, रोहित शेट्टी ने किया कंफर्म

Wed, 09 Aug 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
करीना कपूर खान
विज्ञापन
अजय देवगन अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग में लगे हुए हैं। काफी समय से फिल्म को लेकर खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म में करीना कपूर कैमियो में नजर आने वाली हैं। इस बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बात करते हुए ये साफ कर दिया है कि फिल्म में करीना कपूर का कोई कैमियो नहीं होगा। 
विज्ञापन


रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या करीना इस फिल्म में कैमियो में नजर आने वाली हैं। इस पर रोहित शेट्टी ने कहा, 'नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है, सिर्फ कैमियो ही नहीं मैं अपनी पूरी फिल्म में उनके साथ काम करना चाहता हूं लेकिन ये एक अलग स्टोरी है। अगर मैं अपको बता दूं कि हमने परिणीति को ही क्यों कास्ट किया तो आपको फिल्म की पूरी कहानी पता चल जाएगी।' 

पढ़ें- अचानक ही बड़ी दिखने लगी थीं हंसिका मोटवानी, 16 की उम्र में 18 साल बड़े एक्टर संग किया था रोमांस

आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तुषार कपूर, अरशद वारसी, तब्बू, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'बादशाहो' में भी बिजी हैं। 'गोलमाल 3' दर्शकों के बीच ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी ऐसे में इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें