बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में उनके एक्शन सीन देखकर सिनेमाघरों में फैंस सीटियां और तालियां न बजाएं ऐसा हो नहीं सकता। रोहित शेट्टी ने अब तक बॉलीवुड को गोलमाल सीरीज, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बॉलीवुड में रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' है। उम्मीद की जा रही है कि इनकी हर फिल्म की तरह ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।