फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की नई फिल्म का नवरात्रि में नया नामकरण, इतने लोग मिलकर करेंगे 'सर्कस'

Mon, 19 Oct 2020 11:39 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर खबरें कई दिनों से आ रही हैं कि ये दोनों एक साथ एक कॉमेडी फिल्म में काम करने वाले हैं जो कि गुलजार की फिल्म 'अंगूर' पर आधारित होगी। इस खबर पर खुद निर्माताओं ने मुहर लगाते हुए घोषणा की है कि अगले महीने से ही वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। और, इसका शीर्षक होगा 'सर्कस'। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के लिखे एक नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित होगी।

विज्ञापन


निर्माताओं ने फिल्म की घोषणा के लिए एकदम सही वक्त चुना है। रोहित शेट्टी वैसे भी ज्योतिष विद्या और नंबरों के खेल को बहुत मानते हैं इसलिए उन्होंने अपनी इस फिल्म की घोषणा नवरात्रों में की है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में सर्कस करने के लिए रोहित ने कलाकारों का चयन भी अपने ही ढंग में किया है। उन्होंने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, बृजेश हीरजी, विजय पटकर, सुलभा आर्या, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कलसेकर और मुरली शर्मा को चुना है। यह सभी कलाकार अक्सर रोहित शेट्टी की फिल्मों में देखने को मिलते ही हैं।

विज्ञापन

फिल्म सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की शूटिंग तो रोहित शेट्टी अगले महीने से शुरू कर देंगे लेकिन इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला उन्होंने अगले साल की सर्दियों तक ही लिया है। फिल्म की शूटिंग वह मुंबई, ऊटी और गोवा जैसी जगहों पर करेंगे। इसका निर्देशन और निर्माण टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले खुद रोहित शेट्टी ही करने वाले हैं। इस समय रोहित के ही निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' बनकर तैयार हो गई है और सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बेकरार है। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन का भी फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो होगा।

रोहित शेट्टी विलियम शेक्सपियर के लिखे जिस नाटक पर आधारित अपनी इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं, उस नाटक पर आधारित यह पहली फिल्म नहीं है। गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंगूर' भी इसी नाटक पर आधारित है। इस पर ही आधारित तमिल, तेलुगु, कन्नड़, अंग्रेजी, पंजाबी और बंगाली भाषा में भी फिल्में बन चुकी हैं। बस फर्क सिर्फ इतना होने वाला है कि रोहित अपनी फिल्म को अपने ही अंदाज में पेश करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें