हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह इन दिनों अपने शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों को लेकर बयान दिया है। रोहित शेट्टी का कहना है कि बॉलीवुड के नए हीरो को दो एक्टर वाली फिल्मों से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने एक इंटरव्यू को दौरान फिल्ममेकर्स को भी नसीहत दी है।