रोहित सराफ का करियर
रोहित सराफ की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीनएज में टीवी से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। उन्हें पहली बार ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर?’ में देखा गया था।
बॉलीवुड में उनकी शुरुआत फिल्म ‘डियर जिंदगी’ से हुई, जहां उन्होंने आलिया भट्ट के छोटे भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘द स्काई इज पिंक’, ‘लूडो’, ‘मिसमैच्ड’, ‘विक्रम वेधा’ और ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए और काफी पॉपुलर हुए।
ये भी पढ़ें- King 100: तब्बू ने दी फिल्म 'किंग 100' पर बड़ी जानकारी, क्रू मेंबर्स के साथ साझा की बीटीएस तस्वीरें
तब्बू का वर्कफ्रंट
वहीं तब्बू इंडियन सिनेमा की एक दिग्गज एक्ट्रेस हैं, जो करीब 4 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में काम किया है।
उनकी मशहूर फिल्मों में ‘माचिस’, ‘चांदनी बार’, ‘मकबूल’, ‘द नेमसेक’, ‘अंधाधुन’, ‘दृश्यम’ और ‘भूल भुलैया 2’ शामिल हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘भूत बंगला’ थी और अब वह जल्द ही साउथ की फिल्म ‘किगं 100’ में नजर आने वाली हैं।