रणबीर को नहीं पसंद आलिया का मेकअप करना?
वीडियो में एक्ट्रेस यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि जब भी वह उन्हें लिपस्टिक लगाए हुए देखता है, तो रणबीर उसे पोंछने के लिए कहते हैं, जिसकी वजह एक्ट्रेस अपने होठों पर लगभग न्यूड शेड का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर नेटिजंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही रणबीर को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।
कंट्रोलिंग हसबैंड हैं रणबीर कपूर!
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि रणबीर कपूर हद से ज्यादा कंट्रोलिंग स्वभाव के इंसान हैं। वहीं, एक दूसरे शख्स ने यह भी कहा कि वह लोगों को दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की याद दिलाते हैं। बता दें कि शोएब को भी अपनी पत्नी पर रोक लगाने के लिए ट्रोल किया गया है।
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
एनिमल में नजर आएंगे रणबीर कपूर
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता का आनंद उठा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह, जया बच्चन, धर्मेंद्र अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस हार्ट ऑफ स्टोन में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आ रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर बिजी हैं।
यह भी पढ़ें- A
lia Bhatt: राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट ने पति रणबीर से करने को कहा था यह काम, जानकर चौंक जाएंगे आप