फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocky aur Rani ki Prem Kahani: सामने आई फिल्म के सेट से स्टार कास्ट की तस्वीर, रणवीर- आलिया संग करण जौहर भी आए नजर

Fri, 22 Apr 2022 03:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त चल रही हैं। आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में नजर आईं एक्ट्रेस अब जल्द ही अपनी इस नई फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों जैसलमेर में फिल्म की शूटिंग कर रही है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के सामने रिवील हो गया है। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रेम कहानी होगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इसी महीने शादी के बंधन में बंधीं आलिया भट्ट शादी के कुछ दिनों के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर पहुंचीं हैं। 

गौरतलब है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट इसी महीने अभिनेता रणबीर कपूर के शादी में बंधन में बंधी हैं। हालांकि, यह नवविवाहित यह जोड़ा शादी के तुरंत बाद ही अपने काम पर लौट आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र  में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं, एक्टर रणबीर सिंह 13 मई को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार में दिखाई देंगे। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें