फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से आलिया का वीडियो हुआ लीक, बेहद खास लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

Fri, 03 Mar 2023 09:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया और रणवीर ने खूबसूरत कश्मीर घाटी में एक रोमांटिक गाने का सीक्वेंस शूट किया, जहां से इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो और तस्वीर में आलिया गुलमर्ग में गाने की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलिवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। आलिया भट्ट , रणवीर सिंह और निर्देशक करण जौहर इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए कश्मीर रवाना हो गए। खबरों के मुताबिक, आलिया और रणबीर  खूबसूरत कश्मीर घाटी में एक रोमांटिक गाने का सीक्वेंस शूट करने वाले हैं। इस शूटिंग सेट से उनकी तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया गुलमर्ग में गाने की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन



 


 फिल्म के सेट से इंटरनेट से वायरल हो रही तस्वीरें

फिल्म के सेट से इंटरनेट से वायरल हो रहे एक नए वीडियो और तस्वीर में, आलिया गुलमर्ग में गाने की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड टर्टल नेक स्वेटर और मैचिंग रेड ब्लेजर पहना हुआ है। अभिनेत्री ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नोज रिंग भी पहनी हुई है। यही नहीं, आलिया ने फैंस के साथ कुछ सेल्फी भी खिंचवाई। वीडियो में आलिया कार में बैठे गाने की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।
 

Alia Bhatt shooting for Rocky aur Rani ki Prem kahani in Kashmir#AliaBhatt #Rrkpk #RockyAurRaniKiPremKahani pic.twitter.com/FvHw5WkVfz

— Alia's nation (@Aliasnation) March 3, 2023 

 


 
विज्ञापन


करण जौहर ने साझा की तस्वीर

 इससे पहले फिल्म निर्देशक करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कश्मीर से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने मौसम साफ होने की चिंता जताई और कैप्शन में लिखा, ‘आपके डीओपी के मौसम के इंतजार का फायदा यह है कि मुझे उनके लिए पोज देने को मिलते हैं।"करण की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर अपना रिएक्शन दिया था। आपको बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म  28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। पहले यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल कर आगे बढ़ा दिया गया।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें