फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 'रॉबिनहुड' की कहानी फिर उतरेगी परदे पर, ये है दमदार किरदार की पूरी शानदार कहानी

Fri, 13 Nov 2020 07:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Robin Hood Of Punjab Jagga Jatt - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बायोपिक्स के इस दौर में अब एक और बायोपिक ड्रामा फिल्म की घोषणा की गई है। यह बायोपिक है पंजाब के रोबिन हुड कहे जाने वाले जगत सिंह विर्क यानी जग्गा जाट या जग्गा डाकू की। आदमी एक लेकिन नाम अनेक। और हर नाम है उसके काम के मुताबिक। जग्गा की जिंदगी की शुरुआत तो हर आम आदमी की तरह ही हुई थी लेकिन बहुत ही जल्द वह अपने आसपास होने वाली घटनाओं से परेशान होकर बागी बन जाता है। फिर लोग जगत सिंह विर्क को जग्गा डाकू के नाम से जानने लगते हैं।

विज्ञापन


पंजाब में तो जग्गा की जिंदगी से सब वाकिफ हैं लेकिन देश के बाकी हिस्सों में जग्गा को कम ही लोग जानते होंगे। लेकिन, अब जग्गा की जिंदगी की छोटी छोटी बारीकियां बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। वह भी जग्गा के परपोते कुलदीप के नजरिए से। जग्गा के चाहने वाले तो उसे जग्गा जाट और जगत सिंह विर्क के नाम से जानते हैं लेकिन जिन लोगों के लिए जग्गा बुरा काम करता था, वह लोग जग्गा को जग्गा को डाकू मानते थे। जग्गा को रोबिन हुड इसलिए कहा जाता था क्योंकि वह अमीरों से धन लूटता था और गरीबों में उस धन को बांट देता था।

विज्ञापन

जग्गा के इसी काम ने उसे उसके गांव के आसपास के इलाके में मशहूर कर दिया था। जग्गा की कहानी 1902 से शुरू हुई और 1931 में ही खत्म हो गई। उसकी जिंदगी की पूरी कहानी किरण निर्वाण और असीम महाजन नाम के लेखकों ने अपनी किताब 'जग्गा जाट' में लिखी है। फिल्म निर्माताओं ने इसी किताब के अधिकार खरीदे हैं और फिल्म बनाने की घोषणा की है। हालांकि, जग्गा जाट की जिंदगी पर बनने वाली यह पहली फिल्म नहीं होगी। इससे पहले भी जग्गा की जिंदगी पर कई फिल्में पंजाबी भाषा में बन चुकी हैं।

उन फिल्मों में से एक फिल्म वर्ष 1964 में रिलीज हुई। 'जग्गा' शीर्षक वाली इस पंजाबी भाषा की फिल्म का निर्देशन जुगल किशोर ने किया और इसमें रामानंद सागर के चर्चित धारावाहिक 'रामायण' में हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दारा सिंह ने जग्गा जाट का किरदार निभाया। जग्गा जाट की ही जिंदगी पर आधारित एक फिल्म वर्ष 1991 में भी रिलीज हुई। इस फिल्म का शीर्षक 'जग्गा डाकू' है और इसमें पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। अब जग्गा की जिंदगी पर एक और फिल्म बन रही है लेकिन यह हिंदी में होगी। जग्गा का किरदार निभाने वाले अभिनेता की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।

पढ़ें: Bigg Boss 14: अली गोनी के कहने पर एजाज ने किया पवित्र को KISS, राहुल वैद्य हुए जल-भुनकर राख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें