फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अमेरिका में गरज पाएंगे सुंदरवन के 'फिल्मी' बाघ?

Sun, 25 Jan 2015 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' 62वें एमपीएसई गोल्डन रील अवार्ड्स के लिए नामांकित की गई है। फिल्म को 'फीचर फॉरेन लैंग्वेज इफेक्ट्स, फोले, डायलॉग, एडीआर श्रेणी में नामांकित किया गया है। इस नामांकन से फिल्म के साउंड डिजाइनर रसुल पूकुट्टी ने खुशा जाहिर की है।  
विज्ञापन


इस श्रेणी में 'रोर' की टक्कर 4 अन्य फिल्मों से होगी। 'ह्यूमन कैपिटल' (इटली), 'द लिबरेटर' (वेनेजुएला), 'द रैड 2' (इंडोनेशिया) व 'युजुमसा लाइमलाइट' (जापान) भी श्रेणी में नामांकित हैं।

फिल्म को इतनी सफलता और पहचान मिलने से ऑस्कर पुरस्कार विजेता साउंड इंजीनियर पूकुट्टी काफी खुश हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, 'दोस्तों बड़ी खबर है।
विज्ञापन


मैं और अमृत प्रीतम अमेरिका के एमपीएसई द्वारा 62वें गोल्डन रील अवार्ड के लिए 'रोर..' के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन पुरस्कार श्रेणी में नामित किए गए हैं।

पुरस्कारों की घोषणा 15 फरवरी को लॉस एंजेलिस स्थित वेस्टिन बोनावेंचर में एक समारोह में होगी। इस फिल्म को बॉलीवुड एक्टर कमल सदाना ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें