रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय की आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' के पोस्टर के बाद मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें विवेक ओबरॉय रितेश देशमुख के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती भी इस पोस्टर का हिस्सा हैं।
'बैंक चोर' दुनिया के सबसे घटिया चोर की कहानी है। रितेश ने फिल्म में चंपक चंद्रगुप्त चिपलुंकर का किरदार निभाया है जिसने बैंक से पैसे चुराने के लिए सबसे बुरा दिन चुना है। चोरी में मदद के लिए चंपक दिल्ली से दो लोगों को बुलाता है। तीनों कैसे मिलकर बैंक से पैसे चुराते हैं और इस दौरान क्या मुसीबतें आती हैं, यही है फिल्म में। विवेक ओबरॉय फिल्म ने फिल्म में सीबीआई ऑफिसर अमजद खान का रोल निभाया है। वहीं रिया चक्रबर्ती फिल्म में क्राइम रिपोर्टर गायत्री गागुंली बनीं है।
फिल्म का निर्देशन बंपी ने किया है। 'बैंक चोर' 16 जून को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण यशराज बैनर का यूथ प्रोडक्शन हाउस Y-Films कर रहा है। Y-Films ने इससे पहले 'मैन्स वर्ल्ड', 'बैंग बाजा बारात', और 'लेडिज रूम' जैसे कई हिट वेब सीरीज बनाई हैं।