Riteish Deshmukh Viral Post: रविवार को इंस्टाग्राम पर रितेश देशमुख ने एक पोस्ट साझा की है, इसमें वह एक शख्स का जिक्र कर रहे हैं, जिसका उधार उन्हें चुकाना है। जानिए, यह उधार उन्होंने क्यों लिया था?
रितेश देशमुख और जेनेलिया एक पार्टी में शामिल होने के लिए रविवार को मुंबई के रेस्त्रां में नजर आए। जब दोनों वहां से बाहर निकले तो पैपराजी ने घेर लिया। इसी बीच ऐसी घटना घटी कि उन्हें एक शख्स ने कुछ पैसे उधार दिए। इस उधार को वह चुकाना चाहते हैं। उस शख्स का नंबर सोशल मीडिया पर मांग रहे हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
विज्ञापन
किसने और क्यों दिए रितेश को पैसे?
जब पैपराजी रितेश और जेनेलिया की फोटो ले रहे थे तो कुछ छोटे बच्चे पैसे मांगने लगे। रितेश के पास उस वक्त पैसे नहीं थे। ऐसे में एक पैपराजी ने उनकी तरफ से बच्चों को पैसे दे दिए। इस बात के लिए रितेश ने उसे शुक्रिया कहा। अब उसी पैपराजी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा करते हुए, वह उसका नंबर मांग रहे हैं।
रितेश को चुकाना है उधार
अपनी पोस्ट में रितेश लिखते हैं, ‘भाऊ धन्यवाद। प्लीज मुझे उसका नंबर दिलाने में मदद करो। उसने मेरे लिए पैसे दिए थे। मुझे उसका उधार चुकाना है।’ रितेश चाहते हैं कि वह पैपराजी को उसके पैसे लौटा दें।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं रितेश?
हाल ही में रितेश ने एक मराठी फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल किया था। इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा वह फिल्म ‘धमाल 4’ में भी नजर आए थे।