एक्टर रितेश देशमुख आज कल एक्टिंग छोड़ चोरी करने लगे हैं। अभी तक उन्होंने कई फिल्मी सितारों की फिल्म का पोस्टर चोरी किया है लेकिन इस बार तो उन्होंने सीधा पंगा बॉलीवुड के किंग खान से लिया है। रितेश की ये हरकत शाहरुख को बिलकुल पसंद नहीं आई है।
रितेश ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पोस्टर चुरा उसे अपनी फिल्म 'बैंक चोर' के पोस्टर में तब्दील कर दिया है। 'सेजल' के लुक में जहां विवेक ओबरॉय हैं वहीं 'हैरी' खुद रितेश बने हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, 'जब चंपक मेट अमजद'। बता दें कि 'बैंक चोर' में रितेश देशमुख 'चंपक' और विवेक ओबरॉय 'अमजद खान' के रोल में हैं।
What you seek is seeking you.... Money, Where are you? #ChoriKaPoster #BankChor pic.twitter.com/O7m9TutyDt
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 14, 2017
रितेश की इस हरकत ने शाहरुख को थोड़ा नाराज कर दिया। शाहरुख ने रितेश के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''सेजल' बहुत अच्छी लग रही है लेकिन तुम 'हैरी' के लिए एक अच्छी तस्वीर इस्तेमाल कर सकते थे।'
U could have used a better picture for Harry…Sejal looks lovely. https://t.co/XhSvvgFADp
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 14, 2017
रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय स्टारर 'बैंक चोर' 16 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में रितेश चोर और विवेक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं। वहीं शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा हैं।