फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितेश देशमुख ने साझा की सलमान के बर्थडे की इनसाइड फोटो, भाऊ का दिखा फनी अंदाज; साथ में नजर आया ये साउथ स्टार

Tue, 30 Dec 2025 08:25 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Birthday Inside Photos: सलमान खान का जन्मदिन बीते तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन बर्थडे पार्टी की तस्वीरें अभी भी सामने आ रही हैं। अब रितेश देशमुख ने बर्थडे की एक इनसाइड फोटो साझा की है। देखिए इस तस्वीर में क्या है खास…
विज्ञापन
सलमान खान के जन्मदिन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब 60 साल के हो चुके हैं। बीते 27 दिसंबर को अपने पनवेल फॉर्महाउस पर सलमान खान ने अपना जन्मदिन मनाया। अब पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर ये पता चलता है कि सलमान ने अपनी बर्थडे पार्टी में जमकर मस्ती की और सबके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसी तरह से रितेश देशमुख ने भी बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सलमान के साथ साउथ सुरस्टार राम चरण भी मस्ती में पोज करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रितेश ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

रितेश-सलमान के साथ दिखे रामचरण

विज्ञापन

रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। सलमान के जन्मदिन की पार्टी के दौरान ली गई इस तस्वीर में सलमान के साथ रितेश देशमुख और बाकी लोग नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीर में कैमरे की तरफ देखते हुए एक मस्ती भरा पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान और रितेश के अलावा साउथ स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना, जेनेलिया देशमुख, अर्पिता खान, शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में रितेश ने सभी लोगों को मेंशन किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘भाऊ का जन्मदिन और मेरे सभी प्यारे लोग एक ही फ्रेम में, खासकर राम चरण और उपासना। आप दोनों से मिलकर अच्छा लगा।’ 
 


 

राम चरण और सलमान की दिखी दोस्ती
जन्मदिन की पार्टी से राम चरण की और भी कई तस्वीरें सामने आई हैं। जो ये दावा करती हैं कि सलमान और राम चरण आपस में अच्छे दोस्त हैं। इस तस्वीर में भी राम चरण सलमान के बगल में ही खड़े हैं। तस्वीर में सभी मुस्कुरा रहे हैं। लेकिन सलमान के फनी एक्सप्रेशन ने सभी का ध्यान खींचा है। 

विज्ञापन

 


 

रितेश के लिए सलमान ने बनाई स्पेशल ‘भाऊ की भेल’
रितेश और जेनेलिया को सलमान खान के काफी करीब माना जाता है। इसके अलावा जेनेलिया ने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें सलमान रितेश देशमुख के लिए खुद भेल बना रहे थे। इस वीडियो को साझा करते हुए जेनेलिया ने लिखा था कि स्पेशल भाऊ की भेल। सलमान के बर्थडे की कई फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें