फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘24 साल पहले हमारे दिल…’ वैलेंटाइन वीक में रितेश पर चढ़ा इश्क का खुमार, जेनेलिया संग साझा की पुरानी यादें

Thu, 12 Feb 2026 02:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Genelia Dsouza Post: जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के आइडल कपल हैं। वैलेंटाइन वीक में वह अपनी पहली मुलाकात, इश्क में डूबने की कहानी को रितेश देशमुख बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रितेश और जेनेलिया डिसूजा की शादी को 14 साल हो चुके हैं। लेकिन इनकी मुलाकात 24 साल पहले हुईं। 10 साल तक इश्क फरमाने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में रितेश ने पत्नी जेनेलिया के नाम एक प्यार भरी पोस्ट साझा की है। पहली बार जब दोनों के दिल मिले थे तो कैसा अहसास रितेश को हुआ था, इसे बारे में वह अपनी फीलिंग्स साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन


रितेश का सपना हुआ सच 
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रितेश ने जेनेलिया के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं, ‘ठीक 24 साल पहले हमारे दिल एक-दूसरे से मिले और कभी अलग नहीं हुए। तुम मेरी सबसे सेफ जगह हो। मेरा सबसे वाइल्ड एडवेंचर हो। तुम मेरा सबसे प्यारा सपना हो, जो सच हुआ। 
वह आगे लिखते हैं, ‘हर दिन मुझे चुनने के लिए थैंक यू। मेरी दोस्त, मेरी लवर, मेरी बाइको (पत्नी)। मैं तुमसे बहुत- बहुत ज्यादा प्यार करता हूं।’ 


विज्ञापन

रितेश देशमुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट 
पिछले साल रितेश देशमुख फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। अब वह एक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर और फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म इस साल मई महीने में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें