फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित पवार के अंतिम संस्कार में पहुंचे रितेश देशमुख, ‘दादा’ को बताया महाराष्ट्र का सबसे ऊर्जावान नेता

Thu, 29 Jan 2026 07:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Riteish Deshmukh At Ajit Pawar Last Rites: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में आज अंतिम संस्कार हुआ है। इसमें रितेश देशमुख भी शामिल हुए।
विज्ञापन
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। आज बारामती में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें राजनीति जगत के तमाम दिग्गज शामिल हुए। अभिनेता रितेश देशमुख भी अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं।

भावुक नजर आए रितेश

विज्ञापन

बारामती में हुए अजित पवार के अंतिम संस्कार में रितेश देशमुख भावुक नजर आए। सफेद कुर्ता-पायजामा में रितेश देशमुख ने उनके परिवार से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्हें कई और लोगों से भी मुलाकात करते और उनका अभिवादन करते देखा गया।

रितेश ने अजित पवार के निधन को बताया बड़ी क्षति

विज्ञापन

इससे पहले अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रितेश देशमुख ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट में रितेश ने लिखा था, ‘यह जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है और मेरा दिल टूट गया है कि हमने अजीत दादा को एक दुखद दुर्घटना में खो दिया है। महाराष्ट्र के सबसे ऊर्जावान नेताओं में से एक, वे काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे और अपने आसपास के लोगों को हमेशा उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते थे। वे अपनी बात कहने में कभी संकोच नहीं करते थे, उनकी हाजिरजवाबी बेजोड़ थी और पूरे राज्य में उन्हें बहुत प्यार मिलता था। उनके असामयिक निधन से एक बहुत बड़ी क्षति हुई है और एक अपूरणीय रिक्ति रह गई है। मुझे उनसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला, मैं उनके द्वारा मुझ पर बरसाई गई दयालुता को हमेशा याद रखूंगा। पवार परिवार, उनके प्रियजनों और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’

राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
अजीत पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जहां उनके बेटों ने चिता को अग्नि दी और अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ और जय भी उपस्थित थे।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन हैं’, निर्माता शैलेंद्र सिंह ने एक्टर को बताया मनी माइंडेड; पैसे के पीछे भागते हैं

‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे रितेश
रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी रितेश देशमुख ने ही किया है। फिल्म में रितेश के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और अमोल गुप्ते भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें