बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डर' में उनका किरदार आज भी किंग खान के सबसे मशहूर किरदारों में से एक है। तभी फिल्म का मशहूर डॉयलॉग क.. क..किरन आज भी उनकी पहचान बनी हुई है। लेकिन इस फिल्म को लेकर मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने खुलासे से सबको चौंका दिया है।
ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फैन को जवाब देते हुए लिखा है कि फिल्म डर के लिए मैंने शाहरुख के नाम की सिफारिश की थी। हालांकि पहले यह रोल मुझे ऑफर हुआ था।