अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को लगता है कि बॉलीवुड में तीन अभिनेता ऐसे हैं, जो दिग्गज अभिनेता और उनके चाचा शशि कपूर की तरह खूबसूरत हैं और वो तीन अभिनेता हैं-सलमान खान, ऋतिक रोशन और उनके बेटे रणबीर कपूर।
ऋषि ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "शशि कपूर के बाद सलमान खान ही खूबसूत अभिनेता हैं। वह क्या कमाल लगते हैं।"
ऋषि ने ट्विटर पर अपने चाचा शशि कपूर के बारे में अपनी भावनाएं और राय जाहिर की, जिन्हें रविवार को मुंबई के पृथ्वी थियेटर में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।