अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी आगमी फिल्म '102 नॉट आउट' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों से पर्दा उठाया जो बहुत कम ही लोग जानते होंगे। इस फिल्म से ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की जोड़ी 27 साल बाद एक साथ काम कर रही है। अब ऐसे में पुरानी यादों का ताजा होना तो लाजमी है।
विज्ञापन
2 of 5
amitabh rishi
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि आप लोग 27 साल पहले साथ काम करते थे, क्या उस समय में भी आपस में कॉम्पिटिशन होता था? इसके जवाब में शहंशाह ने कहा, 'उस समय भी कॉम्पिटिशन होते थे, लेकिन मुकाबला हेल्दी होता था। उस हेल्दी मुकाबले का मतलब होता था कि अच्छी फिल्म बनें।'
विज्ञापन
3 of 5
amitabh rishi
इसी सवाल के जवाब में ऋषि कपूर ने कहा, 'मुझे कभी भी अमिताभ बच्चन से किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं रही है। हां, उस समय एक फिल्म में विनोद खन्ना थे, जिनको शुरुआती समय में अमिताभ बच्चन से प्रॉब्लम थी। शत्रुघ्न सिन्हा को भी उनसे प्रॉब्लम थी, उनकी प्रॉब्लम लड़कियों से जुड़ी थी। मेरा कभी भी कोई मतभेद नहीं रहा।'
4 of 5
amitabh rishi
ऋषि कपूर ने आगे कहा, 'मैंने कभी बिग बी के इलाके में घुसने की कोशिश नहीं की। फिल्मों में अमित जी मेरे बड़े भाई, मेरे दोस्त बने हैं अब तो मेरे पिता जी भी बन गए हैं। मुझे इनसे कभी कोई समस्या रही ही नहीं। हमने जब भी साथ काम किया अपना बेस्ट दिया।'
ऋषि कपूर के इस तरह खुलकर बताने के बाद जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि ऋषि जी बेहद चुलबुले हैं। आपके बारे में कई बातें बताईं कि आपका झगड़ा किससे था? आप तो बहुत संभल-संभल कर जवाब देते हैं। इसके जवाब में अमिताभ मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'जीवन में संभल कर चलें तो अच्छा है। बचे रहेंगे आप लोगों से।'