अभी कुछ दिनों पहले तो खबर आयी थी कि यह कपूर खानदान की परंपरा रही है कि वे बच्चों के काम में दखल नहीं देते। खुद ऋषि कपूर ने ही यह स्वीकारा था। तो फिर अब ऋषि अपनी बात से क्यों मुकर रहे हैं।
दरअसल, जब से रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' सुपरहिट हुई है तब से ऋषि कपूर के भी नखरे बढ़ गये हैं। अब वे अपने बेटे रणबीर कपूर के लिए उनकी आनेवाली फिल्मों के निर्देशक से 25 करोड़ रुपये मेहनताना मांग रहे हैं। जी हां, ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर की अगली आनेवाली फिल्म 'बेशर्म' के लिए इसके निर्देशक अभिनव कश्यप से रणबीर की फीस 25 करोड़ मांगी है।
वे इस बात पर तर्क दे रहे हैं कि जब बॉलीवुड में बाकी सभी स्टार्स जिनकी फिल्में 100 करोड़ क्लब में पहुंचती है। अगर उन सभी को 20 करोड़ मिल सकते हैं तो फिर रणबीर को क्यों नहीं। अब देखना यह है कि बेटे के साथ पिता के नखरे उठाने के लिए फिल्म के निर्देशक-निर्माता तैयार होते हैं या नहीं।