फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिनजिंग ने पूरा किया फिल्म स्क्वॉड का पहला शेड्यूल, 400 लोगों के साथ फिल्माया गया क्लाइमेक्स सीन

Fri, 25 Oct 2019 08:01 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
Rinzing Denzongpa - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स की फिल्म वॉर में विदेशी स्टंट निर्देशकों की कारीगरी से बॉक्स ऑफिस पर मचे तहलके के बाद अब एक और विदेशी स्टंट निर्देशक हिंदी सिनेमा में एंट्री करने को तैयार है। मैट्रिक्स और मैड मैक्स फ्यूरी रोड जैसी सुपरहिट फिल्मों में स्टंट संयोजक रहे किएर बेक मशहूर अभिनेता डैनी के बेटे रिनजिंग डेंजोग्पा की पहली फिल्म में स्टंट निर्देशन करने जा रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल हाल ही में बेलारूस में पूरा हुआ है।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग के बारे में अमर उजाला को किएर बेक ने बताया, “इस शेड्यूल में हमने फिल्म का सबसे अहम क्लाइमेक्स सीन शूट किया है। इस सीन की शूटिंग के दौरान 400 स्टंटमेन की सेवाएं ली गई हैं, इसी से आप इसकी भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं। ये सीन आज के समय का एक युद्ध जैसा माहौल रचने क लिए गढ़ा गया और परदे पर इसकी भव्यता देखकर हिंदी सिनेमा के दर्शक आश्चर्यचकित रह जाएंगे। मुझे खुशी इस बात की है कि पटकथा में लेखक ने जिस तरह की कल्पना के साथ ये सीन गढ़ा, हम उसे वैसा ही शूट करने में कामयाब रहे।”

रिनजिंग की इस डेब्यू फिल्म का नाम है स्क्वॉड और इसका अगला शेड्यूल 10 नवंबर से शुरू होगा। फिल्म के पहले शेड्यूल के दौरान रिंनजिंग के काम के बारे में जिक्र करने पर किएर कहते हैं, “रिनजिंग हिंदी सिनेमा का नया एक्शन हीरो है। परदे पर उनका अवतार बिल्कुल अलग होगा। उनके साथ काम करना वाकई स्मरणीय अनुभव रहा।”
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा बीनने वाली महिलाओं के लिए आयुष्मान खुराना ने किया ऐसा काम, पत्नी ताहिरा भी दे रही हैं साथ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें