हाल ही में दो साल के लंबे गैप के बाद ऋचा चड्ढा ने थिएटर में वापसी की। 'द लाइफ इन टेलिंग' नामक इस नाटक में उन्होंने मंच पर अपनी अदाकारी का फिर जलवा दिखाया। एक घंटे 10 मिनट चले इस नाटक को कैसर ठाकुर पद्मसी डायरेक्ट किया है। इसमें विनय पाठक और अश्विन मुशरान भी अहम किरदारों में नजर आए।
मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में इस नाटक का मंचन किया गए जहां बड़ी संख्या में दर्शक इकट्ठा थे। एक इंटरनेशनल बैंक के हेड हॉन्कोस के लिए एक्सक्लूसिव प्ले : नाटक होने के नाते इसके केवल दो शो आयोजित किए गए, जिसमें पहला मुंबई में हुआ और दूसरा एक जून को दिल्ली में होगा। चूंकि इस प्ले की दर्शकों ने भरपूर सराहना की और उन्हें ऋचा एवं दूसरे कलाकारों का प्रदर्शन काफी पसंद आया। इसे देखते हुए अब बैंक ने इस प्ले पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म को स्पॉन्सर करने का फैसला लिया है।
भारत में पहली बार किसी प्ले को शॉर्ट फिल्म का रूप दिया जाएगा। पहले भी प्ले से फीचर फिल्म और फीचर फिल्म से प्ले बनाए गए हैं लेकिन इसके विपरीत 15 मिनट से कम समय में एक कहानी बताना मुश्किल है। प्ले के तर्ज पर फिल्म का नाम भी 'लाइफ इन टेलिंग' होगा और इसमें एक कॉमन थ्रेड के साथ तीन कहानियां होंगी। इन तीन कहानियों के रीमेक में ऋचा चड्ढा एक बार फिर विनय पाठक के साथ लीड रोल में होंगी।
शॉर्ट फिल्म होने के कारण उन्हें अलग.अलग लोकेशन का उपयोग करने की आजादी है। इसके चलते फिल्म और भी ज्यादा रियलिस्टिक हो जाएगी। बैंक के प्रमुखों ने इस प्ले को इतना पसंद किया कि उन्होंने इस पर शॉर्ट फिल्म बनाने का फैसला लिया ताकि इसे दुनियाभर के बैंककर्मी भी जरूर देखें।