'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'फुकरे' और 'लव सोनिया' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों दक्षिण भारत की जानी-मानी एल्डल स्टार शकीला की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों इस बायोपिक में ऋचा चड्ढा के लुक का खुलासा हुआ था। शकीला के किरदार में नजर आईं ऋचा चड्ढा के लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस बायोपिक की शूटिंग भी इन दिनों जोरों पर है।
इस बीच ऋचा चड्ढा ने शकीला की बायोपिक के हिट होने को लेकर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि अगर कोई भी फिल्म सुपरहिट होती है तो दर्शक निर्देशक की सराहना करते हैं और अगर फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो फिल्म के कलाकारों को आलोचना झेलनी पड़ी है। ऋचा ने यह बात मीडिया के उस सवाल पर कही जब उनसे पूछा गया कि शकीला की बायोपिक को लेकर वह दर्शकों से क्या उम्मीद करती हैं।
आपको बता दें कि शकीला 90 के दशक की साउथ की सबसे मशहूर एडल्ट स्टार थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड जैसी भाषी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं ऋचा चड्ढा की अखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'लव सोनिया' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।