फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के साथ दिखने में डर कैसा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी का क्रेज दर्शकों में भले खूब हो, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में पोर्न स्टार रह चुकी इस ऐक्ट्रेस के साथ काम करने से अब भी कलाकार डर रहे हैं। हाल में टीवी शो ‘बुद्धा’ में लीड स्टार बने हिमांशु सोनी ने कहा था कि उन्हें सनी की अगली म्यूजिकल फिल्म लीला में लीड रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


अब ऐसी ही खबर अभिनेत्री रिचा चड्ढा की ओर से आ रही है। ग्रैंड मस्ती जैसी एडल्ट कॉमेडी के राइटर मिलाप जवेरी की निर्देशक के रूप में पहली फिल्म ‘मस्तीजादे’ में सनी आने वाली हैं और जब जवेरी ने रिचा को फिल्म में सनी के साथ रोल ऑफर किया तो वह पीछे हट गईं।

ऋचा ने कर दिया इंकार

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार रिचा ने साफ कहा कि वह पूर्व पोर्न स्टार के साथ कोई सेक्स कॉमेडी नहीं करना चाहेंगी। वैसे रोचक बात यह है कि रिचा ने तीसरी बार कोई फिल्म सनी के साथ करने से इंकार किया है।

इसके पहले उन्हें ‘रागिनी एमएमएस-2’ और ‘टीना और लोलो’ में सनी के साथ काम करने से मना किया था। हालांकि रिचा का कहना है कि वह सनी के कारण फिल्म से पीछे नहीं हटी हैं, बल्कि वह कैरियर के इस मोड़ पर सेक्स कॉमेडी नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन

रोल शूट नहीं करता ऋचा को

रिचा को इस समय ज्यादातर दबंग युवती वाले किरदार ऑफर हो रहे हैं।वहीं सनी को लेकर ‘लीला’ बना रहीं निर्देशक शायरा खान ने कहा है कि उनकी फिल्म में सनी के अपोजिट एक नहीं तीन हीरो होंगे। अभी तक उन्होंने सनी के अलावा किसी को फाइनल नहीं किया है। इस तरह से शायरा के अनुसार हिमांशु सोनी की यह बात गलत है कि उन्होंने सनी के अपोजिट रोल ठुकरा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें