फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शकीला' का नया पोस्टर रिलीज, 90 के दशक की याद दिला रहीं रिचा चड्ढा

Wed, 02 Jan 2019 01:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
richa chadda
विज्ञापन
'शकीला' इस साल की उन बायोपिक्स में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। साउथ की एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस के जीवन पर आधारित इस फिल्म को इंद्रजीत लंकेश डायरेक्ट कर रहे हैं । यह फिल्म एक ऐसी एक्ट्रेस की स्क्रीन इमेज से परे वास्तविक जीवन को दर्शाएगी जिन्होंने 90 के दशक के अंत में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मानदंडों को चुनौती दी।
विज्ञापन

 

इस फिल्म के निर्माताओं ने सबसे पहले नवंबर में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसमें लीड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा सिर्फ गोल्ड ज्वैलरी से बने आउटफिट में नजर आ रही हैं। अब नए साल की शुरुआत में फिल्म मेकर्स ने रिचा चड्ढा के साथ एक मजेदार और बेहद अनोखा पोस्टर जारी किया है, जिसमें शराब के ग्लास में डूबी शकीला सभी को बधाई दे रही हैं - "इस साल का जाम, शकीला के नाम"। यह पोस्टर 90 के दशक के अंतिम दौर की याद दिलाता है, जब इस तरह की अनोखी कल्पनाएं फिल्म के पोस्टर का हिस्सा हुआ करती थी।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें