फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर के घर दोबारा बजेगी शहनाई, छोटी बेटी भी करेगी बॉयफ्रेंड से शादी

Sat, 14 Jul 2018 07:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेहा कपूर और करण बुलानी
विज्ञापन

सोनम कपूर की शादी के बाद खबर है कि अनिल कपूर के घर दोबारा शहनाई बजने वाली है। सोनम की छोटी बहन रेहा कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ जल्दी ही शादी रचा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक अनिल कपूर ने दोनों के रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट है। 

विज्ञापन


रेहा के साथ शादी से पहले उनके दोस्त करण बुलानी को पापा अनिल कपूर के साथ काम करना होगा। दरअसल रेहा इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में हैं। 'वीरे दी वेडिंग' की ग्रैंड सक्सेस के बाद रेहा नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इस फिल्म को रेहा और अनिल कपूर को-प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन इस फिल्म में करण बुलानी भी काम करने वाले हैं। 

रिपोर्ट की मानें तो करण इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म में बतौर हीरोइन सोनम कपूर काम कर सकती हैं। रेहा कपूर और करण बुलानी करीब 5 साल से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें