फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई से की अपने पड़ोसी की शिकायत, मीडिया को गलत जानकारी देने का है आरोप

Mon, 12 Oct 2020 10:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी पड़ोसी डिंपल थवानी के खिलाफ सीबीआई से लिखित शिकायत की है। रिया ने इस शिकायत में अपनी पड़ोसी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल सुशांत की पड़ोसी डिंपल थवानी ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा था कि उन्होंने सुशांत की मौत से एक रात पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत को एक साथ देखा था। उनके बयान के आधार पर खूब खबरें चली और चर्चा हुई कि क्या रिया चक्रवर्ती सुशांत की मौत से एक दिन पहले मिली थीं। लेकिन रिया ने इस बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी पड़ोसी डिंपल ने मीडिया में भ्रामक जानकारी दी। उन्होंने जांच की दिशा को भटकाने की कोशिश की है, उनके आरोप बनावटी और झूठे हैं। इस मामले में जब थवानी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे बातचीत नहीं हो पाई।

इस चिट्ठी में रिया ने भारतीय दंड संहिता की धारा 203 (एक कथित अपराध के बारे में गलत जानकारी देना) और 211 (अपराध का झूठा आरोप) के तहत कार्रवाई की मांग की है। रिया ने इस चिट्ठी में न्यूज चैनल पर नाराजगी भी जतायी है उन्होंने कहा, बगैर किसी आधार के सीबीआई के द्वारा पूछे गये सवाल बताकर चैनल ने झूठ फैलाया है।
विज्ञापन


चक्रवर्ती को पिछले हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। तब हाई कोर्ट ने कहा था कि ‘‘रिया ड्रग डीलर्स का हिस्सा नहीं हैं। उसने कथित रूप से अपने खरीदे हुए मादक पदार्थ को धन या किसी अन्य लाभ के लिए किसी और को नहीं दिया।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें