अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को खूब ट्रोल होने पड़ा था, जिस वजह से रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। हाल ही में, रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की, जो अब इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी रिया की तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया ने ब्लैक कलर का जालीदार टॉप और ब्लैक पैंट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। इस दौरान रिया ने अपने बालों को खुला रखकर अपना लुक कंप्लीट किया है और वह कैमरे की ओर देख रही हैं। इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती का वही बोल्ड अंदाज देखने को मिला है, जो उनकी पुरानी तस्वीरों में देखने को मिलता था।