फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा, किस चीज लिए चुना था ‘चुड़ैल का बदला’ नाम!

Fri, 26 Jun 2026 04:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती की जिंदगी को एक घटना ने पूरी तरह से बदल दिया था। इन दिनों वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत में लगी हैं। एक्टिंग के कम होते मौकों के बीच एक अलग तरह का काम उन्होंने शुरू किया है। इस काम के लिए ही अलग नाम वह सोच रही थीं। ‘चुड़ैल का बदला’ नाम भी उन्होंने चुना। फिर वह अपने फैसले से पलट गईं? जानिए, क्यों?
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ। इस विवाद ने रिया चक्रवर्ती की जिंदगी को बदलकर रख दिया। अब वह बतौर एंटरप्रेन्योर काम कर रही हैं। अपना एक क्लोदिंग ब्रैंड एक्ट्रेस ने शुरू किया है। इसके लिए जब नाम सोचने की बारी आई तो उन्होंने ‘ब्लैक शीप’ और ‘चुड़ैल का बदला’ जैसे नाम सोचे थे। फिर बाद में यह नाम ब्रैंड को दिए नहीं। इसकी वजह भी रिया ने हालिया एक इंटरव्यू में साझा की है। 

क्यों नहीं रखा ब्रैंड का नाम ‘चुड़ैल का बदला’? 

विज्ञापन

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' के हालिया एपिसोड में रिया ने अपने क्लोदिंग ब्रांड 'चैप्टर 2' के बारे में बात की। वह कहती हैंं, ‘मैं ब्रांड का नाम 'चुड़ैल का बदला' रखने के लिए बहुत एक्साइटेड थी।  मैंने कूल टी-शर्ट और मर्चेंडाइज बनाने की भी कल्पना की थी। सबने मुझे इतना नेगेटिव न होने के लिए कहा। लेकिन मैं कहती रही कि यह नेगेटिव नहीं है, यह मजेदार है। फिर मैं ब्रांड का नाम 'ब्लैक शीप' रखना चाहती थी। मैंने 'ब्लैक शीप' लिखे हुए ब्रेसलेट भी बनवाए थे। दरअसल, उस समय हमें समाज की ब्लैक शीप (अलग-थलग या गलत समझे जाने वाले लोग) जैसा महसूस हो रहा था।’ 

विज्ञापन

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सुशांत की मौत ने कैसे बदली रिया की जिंदगी 
साल 2020 में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को जेल जाना पड़ा। उन पर कई आरोप लगे। पिछले साल इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की क्लोजर रिपोर्ट से रिया को राहत मिली। उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। रिया ने एक इंटरव्यू में इस मुश्किल दौर का जिक्र किया था, अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें