फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेता की पुण्यतिथि पर साझा किया खास वीडियो

Wed, 14 Jun 2023 12:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता को एक खास वीडियो साझा करते हुए याद किया है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने के बाद से इंडस्ट्री में आज तक उनकी कमी खल रही है। आज अभिनेता की पुण्यतिथि है। सुशांत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। उनके असामयिक निधन पर इंडस्ट्री के सेलेब्स के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी दुखी थे। आज भी कई सितारे उनके साथ बिताए पलों को साझा कर उन्हें याद करते हैं। अभिनेता की पुण्यतिथि के अवसर पर कई सेलेब्स ने उन्हें याद किया। इस कड़ी में उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने भी एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें याद किया है।  

विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
दरअसल, रिया ने एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों एक चट्टान पर बैठे थे और हंसते हुए पोज दे रहे थे। रिया ने अपनी भावनाओं को शब्दों के माध्यम से नहीं, बल्कि इमोजी के साथ व्यक्त किया। उन्होंने एक रेड दिल और इन्फिनिटी इमोजी ड्रॉप किया है। वीडियो के लिए रिया ने 'विश यू वर हियर' सॉन्ग इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब है कि काश तुम यहां होते।



KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर शिव ठाकरे से मिलने पहुंचे अब्दु रोजिक, दोनों दोस्तों ने जमकर की मस्ती

 

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
रिया के इस पोस्ट पर फैंस भी काफी प्यार बरसा रहे हैं। फैंस सुशांत को याद करते हुए भावुक हो रहे हैं। फैंस ने वीडियो पर कमेंट किया और कहा कि वे भी सुशांत को मिस करते हैं। हालांकि, रिया के इस पोस्ट पर उन्हें मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ यूजर ने उन्हें मजबूत दिल की लड़की बताया तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह उन्होंने पब्लिसिटी के लिए किया है।

Adipurush: आदिपुरुष के VFX पर खर्च हुए करोड़ों, तकनीक के आभाव में ऐसे हुई थी रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आज तक सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी अनसुलझी है। वहीं, बात करें रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की तो वह इस समय रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज 19' का हिस्सा हैं।

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बेहद खास अंदाज में की पति सैफ की तरीफ, फैंस को याद आई 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें