रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
विवादों से रहा है नाता
रिया अपनी जिंदगी में फिल्मों की वजह से कम बल्कि विवादों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं। महेश भट्ट के साथ भी उनका नाम जुड़ा, रिया चक्रवर्ती अपने ऑन स्क्रीन करियर और ऑफ स्क्रीन लाइफ में महेश भट्ट के साथ भी सुर्खियों में रही हैं। रिया और महेश भट्ट की ऐसी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि इस मामले में रिया का कहना था कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं। वहीं, जब अभिनेता राजीव ने रिया के साथ अपनी काफी क्लोज तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, तो रिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।